हिमाचल उच्च न्यायलय की कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनीं सबीना

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 46 Second

 

 

the news warrior

20 जनवरी 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद हाईकोर्ट की सीनियर जज सबीना को कार्यवाहक चीफ जस्टिस बनाया गया है। केंद्र सरकार ने इस बारे शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के तहत न्यायाधीश सबीना को 21 जनवरी 2023 से मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा गया है।

 

न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ। इन्होंने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी। वर्ष 1986 में इन्हें सर्वसम्मति से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सह सचिव चुना गया। 21 जनवरी 1997 को इन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया। सितंबर 2004 में इन्हें सत्र न्यायाधीश पदोन्नत किया गया।

 

2008 में बनी थी जज

12 मार्च 2008 को इन्हें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया। 11 अप्रैल 2016 को इन्हें राजस्थान हाईकोर्ट स्थानांतरित किया गया। 8 अक्टूबर 2021 को इन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के लिए स्थानांतरित किया। इससे पहले यह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर 25 मई 2022 से 22 जून 2022 तक कार्य कर चुकी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के SOS अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित

Spread the love the news warrior  20 जनवरी 2023 हिमाचल  स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल राज्य मुक्त विद्यालय (SOS) के अंतर्गत 2022 में संचालित अनुपूरक परीक्षाओं का  रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने 10वीं की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम निकाला है। इसमें 7351 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें […]

You May Like