0
0
Read Time:1 Minute, 18 Second
the news warrior
21 जनवरी 2023
हिमाचल प्रदेश की पूर्व बीजेपी सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज का एक्सीडेंट हो गया है। शनिवार को उन्हें एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। उनके मुंह और नाक में चोटें आई हैं। वे छोटा शिमला के स्ट्रबेरी हिल में अपने घर से कुछ दूर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें कुछ लोगों ने तुरंत IGMC इलाज के लिए पहुंचाया।
पूर्व मंत्री भारद्वाज की हालत स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया हैं। वहीं, IGMC के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज किया हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब CCTV कैमरें को भी खंगाल रही है।