अणु सिंथेटिक ट्रैक में सातवीं राज्य स्तरीय पैरा गेम्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 14 Second

the news warrior

14 जनवरी 2023

हमीरपुर : राज्य स्तरीय सातवीं हिमाचल प्रदेश पैरा गेम्स का शुभारंभ हमीरपुर के अणु  सिंथेटिक ग्राउंड में किया गया | इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं | प्रतियोगिता में दौड़ शॉट पुट जैवलिन सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा | प्रतियोगिता का शुभारंभ हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने किया और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने का आह्वान भी किया | इस अवसर पर आशीष शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा ओपीएस लागू करने पर भी सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

प्रदेशभर से 250 दिव्यांग खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

हमीरपुर के  अणु  सिंथेटिक ग्राउंड में आयोजित सातवीं राज्यसरीय हिमाचल प्रदेश पैरा गेम्स में हिमाचल प्रदेश के 11 विभिन्न जिलों के ढाई सौ दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं | प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी किया जाएगा  | शुभारंभ अवसर पर दिव्यांगों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी भी दी | अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम भी रोशन किया है और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है | उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए जो भी सुविधा उन्हें चाहिए उसे पूरा करने के लिए वे निजी स्तर पर भी काम करेंगे और जो मुद्दे राज्य सरकार से उठाने होंगे उन्हें भी सही मंच पर उठाएंगे उन्होंने खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान भी किया |

 

ओपीएस बहाली को लेकर किया आभार व्यक्त 

 

प्रदेश सरकार के द्वारा कर्मचारियों को ओपीएस बहाल करने के मुद्दे पर विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा किया है उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने ओ पी एस का समर्थन किया था।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोहरे के आगोश में समाया यह जिला , विजिबिलिटी हुई कम

Spread the love the news warrior 14 जनवरी 2023 सिरमौर : सिरमौर जिला के मैदानी क्षेत्रों  नाहन, पावंटा और कालाअंब शनिवार  सुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटे हैं  | बीती रात बारिश होने के कारण सुबह से ही कोहरे ने सारे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया […]

You May Like