शिमला: पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने एक और नेता को किया निष्कासित

The News Warrior

THE  NEWS WARRIOR
11 /11 /2022

 अनु ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है

शिमला:

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा ने एक और नेता को निष्कासित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर आनी से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

इससे पहले भाजपा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर को, निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष शर्मा, विधायक होशियार सिंह, कुल्लू से पार्टी के उपाध्यक्ष राम सिंह और ज्वालामुखी से अतुल कौशल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, किशोरी लाल, मनोहर धीमान और केएल ठाकुर को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सभी छह हत्यारे बरी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए रिहाई के आदेश

THE  NEWS WARRIOR 11 /11 /2022 हत्या के आरोपियों पर अगर कोई अन्य मामला नहीं, तो इन्हें रिहा कर दिया जाए नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या के मामले में एक बड़ा फैसला लेते हुए जेल में बंद सभी छह आरोपियों को रिहा करने […]

You May Like


©2022. All rights reserved . Maintained By: H.T.Logics Pvt Ltd