शिमला में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान ने पकड़ा जोर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 22 Second

THE NEWS WARRIOR

21/02/2022

शिमला में महिला कांग्रेस का ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान

महिला कांग्रेस ने चौड़ा मैदान तक निकली रैली

शिमला:-

कांग्रेस की नैया की खिवैया इस बार प्रियंका गांधी के हाथ हैं। उतर प्रदेश से प्रियंका गांधी कई नए प्रयोग कर रही हैं, जिनमें “‘लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान भी एक है। जिससे कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया है। इसके जरिए कांग्रेस पार्टी महिला वोटर्स को साधने की कोशिश कर रही है।

इस अभियान के तहत हिमाचल महिला कांग्रेस ने चौड़ा मैदान से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली व महिलाओं के समर्थन में नारेबाज़ी की।

कांग्रेस पार्टी हैं महिला हितैषी

महिला कांग्रेस हिमाचल अध्यक्षा जैनब चंदेल ने कहा की कांग्रेस कार्यकाल के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री , राष्ट्रपति, राज्यसभा अध्यक्ष से लेकर राज्यपाल तक महिलाएं रही है। जिससे साफ़ है कि कांग्रेस पार्टी महिला हितैषी है।

यूपी में भी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ा

यूपी में भी प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” अभियान के साथ चुनावों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। यूपीए सरकार के दौरान भी कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के आरक्षण बिल को राज्यसभा से पास करवा दिया था लेकिन लोकसभा में अन्य दलों की सहमति न बन पाने से बिल लटक गया।

भाजपा है महिला विरोधी 

केन्द्र में मोदी सरकार फुल बहुमत में है बाबजूद इसके भाजपा महिला आरक्षण को पास नही करवा पा रही है। जिससे पता चलता है कि भाजपा महिला विरोधी है। भाजपा शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़े हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिजाब विवाद की हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 21/02/20/22 सरकार ने कहा- यूनिफॉर्म में नहीं होने चाहिए धार्मिक पहलू कर्नाटक शिक्षा अधिनियम की प्रस्तावना का धर्मनिरपेक्ष वातावरण को बढ़ावा कर्नाटक:- कर्नाटक हाईकोर्ट में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। मामले में सोमवार […]

You May Like