शिमला को नए साल पर  5 चार्जिंग स्टेशन की सौगात, इलेक्ट्रिक गाड़ी ड्राइवरों को होगा फायदा, 3 कंपनियों के साथ MOU साइन

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 6 Second

 

 

THE  NEWS WARRIOR
23 /12 /2022

MC शिमला प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का समर्थन कर रही

शिमला:

हिमाचल की राजधानी शिमला में नए साल पर वाहन चार्जिंग की सुविधा मिलने वाली है। इससे शहरवासियों के साथ- साथ सैलानियों को भी फायदा होगा। राजधानी को पॉल्यूशन फ्री करने और वाहनों के खर्च को कम करने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में 5 जगह चार्जिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं। MC शिमला प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का समर्थन कर रही है। इसी तर्ज पर यह फैसला लिया गया है।

इस काम को कराने के लिए MC ने तीन कंपनियों के साथ MOU साइन कर लिया है। जिसमें पहला चार्जिंग स्टेशन सनफ्यूल कंपनी चौड़ा मैदान में MC पार्किंग में खोलने जा रही है। जनवरी से इस चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।

राजस्थानी कंपनी चार्जिंग स्टेशन यहां खोलेगी 
इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन खोलने को लेकर स्थान चयनित कर लिए हैं। राजस्थान की कंपनी शहर में दो स्टेशन खोलेगी। इसमें पहला स्टेशन MC की टूटीकंडी पार्किंग में खोला जाएगा। दूसरी जगह बालूगंज चिन्हित की गई है।

ESL कंपनी यहां खोलेगी स्टेशन
ईएसएल कंपनी आईजीएमसी नाले के पास बनी नगर निगम पार्किंग और ढिंगरा इस्टेट में चार्जिंग स्टेशन बनाएगी। जिससे यहां से आने जाने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा।

स्मार्ट सिटी आगामी समय के लिए तैयार
नगर निगम कमिश्नर आशीष कोहली ने कहा कि शिमला एक टूरिस्ट प्लेस है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में बाहरी राज्यों से लोग आते हैं। ऐसे में शहर में चार्जिंग स्टेशन खुलने से लोगों को अपनी गाड़ी चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। क्योंकि अभी हिमाचल में चार्जिंग वाहनों का चलन कम हो, लेकिन बाहरी राज्यों में यह चीज शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी 300 एचआरटीसी की नई इलेक्ट्रिक बसों को रोड पर उतारने का निर्णय लिया है। जिसके लिए यह चार्जिंग स्टेशन काफी कारगर सिद्ध होंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

राजस्थान से अंबुजा के नालागढ़ प्लांट के लिए  क्लींकर की सप्लाई, अब बिना रुकावट उत्पादन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज पूरा होगा 7 दिन का क्वारंटाइन पीरियड, CM सुक्खू क्रिसमस पर आएंगे शिमला

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 24 /12 /2022 नए साल में मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार 25 दिसंबर को शिमला लौटेंगे। उनके 7 दिन का क्वारंटाइन पीरियड आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए […]

You May Like