शिमला: नगर निगम में नौकरी का मौका, नए साल में 43 सीटें भरने की तैयारी

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 21 Second

THE  NEWS WARRIOR
07 /12 /2022

MC प्रशासन ने हमीरपुर चयन आयोग को लिखा पत्र

शिमला

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए शिमला नगर निगम में सरकारी नौकरी करने का मौका है। अलग-अलग कैटेगिरी में 43 सीटों को भरने के लिए नगर निगम ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) हमीरपुर को लैटर लिखा है।

40 सीटें क्लेरिकल की भरी जाएंगी
बोर्ड से खाली सीटों को भरने के लिए मंजूरी मिलते ही सबसे ज्यादा 40 सीटें क्लेरिकल की भरी जाएंगी। इसके अलावा XEN की 1 सीट और SDO की 2 सीटों को भी भरा जाएगा। मौजूदा समय में नगर निगम में 150 क्लर्क, 1 XEN और 2 SDO काम कर रहे हैं।

काम का बोझ कर्मचारियों पर 4 गुना बढ़ गया
नगर निगम में काफी समय से पद खाली पड़े हैं। सीटें न भरने के कारण काम का बोझ कर्मचारियों पर 4 गुना बढ़ गया है। इस वजह से कई विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। निगम प्रशासन के पास शहर की समस्याओं का निपटारा करने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है। 1 कर्मचारी 4 लोगों की ड्यूटी कर रहा है।

2023 में नगर निगम कई प्रोजेक्टों पर काम करेगा
नगर निगम कमिश्नर आशीष कोहली का कहना है कि खाली सीटों को भरने के लिए अक्टूबर महीने में HPSSC को पत्र लिखा गया है। आयोग की मंजूरी मिलते ही चयन प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। कर्मचारियों की नियुक्ति से जहां काम में तेजी आएगी, वहीं दूसरे कर्मचारियों को भी काम में मदद मिलेगी। साल 2023 में नगर निगम कई प्रोजेक्टों पर काम करेगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़े

हाईकोर्ट ने मेधावी दिव्यांग छात्रा निकिता की उम्मीदें जगाईं, पीजीआई में बनेगा उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र  

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंबा: नकरोड में खाई में गिरी कार, युवक की मौके पर मौत

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07 /12 /2022  संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, धड़ाम की आवाज सुन आए लोग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार देर रात एक कार खाई मे गिर गई। हादसे मे एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चंचल कुमार पुत्र […]

You May Like