4 दिवसीय हिमाचल दौरे पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 54 Second

THE NEWS WARRIOR
02/03/2022

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का हिमाचल दौरा आज से होने जा रहा है प्रारंभ 

आज रात 8 बजे पहुंच जायेगे पीटरहॉफ शिमला 

पटेल आशियाना रिज में प्रेस वार्ता को करेगें संबोधित 

शिमला:-

आज से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का हिमाचल दौरा प्रारंभ होने जा रहा है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने दी। उन्होंने बताया की आज केंद्रीय मंत्री रात 8 बजे पीटरहॉफ शिमला पहुंच जाएंगे। कल सुबह 8:45 मिनट पर प्रहलाद सिंह पटेल हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलेंगे, जिसके बा जाखू मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पटेल आशियाना रिज में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेगें।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में होंगे शामिल 

त्रिलोक जम्वाल ने बताया की प्रहलाद सिंह पटेल तकरीबन 12 बजे शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में जिला शिमला के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे । इस बैठक में वह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद मंत्री पीटरहॉफ शिमला में भोजन करेंगे जिसके बाद वह विधान सभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के बाद धर्मशाला के लिए होगें रवाना 

कार्यक्रम के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री अन्नाडेल शिमला से हेलीकॉप्टर के मध्यम से धर्मशाला के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस धर्मशाला में होगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

4 मार्च को सरकारी कार्यक्रमों में लेंगे भाग 

जम्वाल ने बताया की 4 मार्च को केंद्रीय मंत्री पटेल प्रातः 9 बजे दो सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के तहत वह पटियालकर और जदरंगेल नामक गांव में जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झंडूता की प्रियांजाली महलवाल को मिला युवा विज्ञान पुरस्कार

Spread the love THE NEWS WARRIOTR 02/03/2020 सरस्वती विद्या मंदिर की थी छात्रा बिलासपुर में खुशी की लहर टॉप 3 पूरे हिमाचल प्रदेश में  700 में से 684 अंक किये प्राप्त घुमरवी:- उपमंडल झंडुत्ता के गांव मुकराना की प्रियांजली महलवाल सुपुत्री हेमराज को युवा विज्ञान पुरस्कार मिलने से पूरे बिलासपुर […]

You May Like