शिमला: नगर निगम चुनावो के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया रोस्टर, 41 में से 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 5 Second

THE NEWS WARRIOR
11/03/2022

शिमला नगर निगम ने जरी किया रोस्टर

21 वार्ड महिलाओं के लिए जबकी 20 वार्ड पुरुषो के लिए आरक्षित

जनसंख्या के आधार पर तैयार किया गया हैं रोस्टर

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने आज वार्डों के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। शिमला नगर निगम के 41 वार्डों में से 21 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें 17 वार्ड महिलाओं और चार वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह रोस्टर वार्ड की जनसंख्या के आधार पर तैयार किया गया हैं। यह रोस्टर वार्ड में महिलाओं की जनसंख्या, अनुसूचित जाति की आबादी को ध्यान में रख कर बनाया गया हैं।

सिर्फ 20 वार्डों में होगी पुरुषों की उम्मीदवारी

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए 20 वार्ड हैं जिनमें पुरुष उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसमें से तीन वार्ड अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सरकार की ओर से एक्ट में संशोधन किए जाने के बाद नगर निगम चुनाव में इस बार नया रोस्टर लागू होगा।

नया रोस्टर
नगर निगम शिमला के चुनाव द्वारा जारी किया गया जिसमें भराड़ी महिला, रुल्दूभट्टा  महिला, अपर कैथू अनारक्षित, कैथू महिला, अनाडेल  एससी महिला, समरहिल महिला, टुटू  अनारक्षित, मज्याठ अनारक्षित, बालूगंज  अनारक्षित, कच्चीघाटी   अनारक्षित, टूटीकंडी अनारक्षित, नाभा  एससी महिला, फागली एससी, अपर कृष्णानगर  एससी महिला, लोअर कृष्णानगर  एससी, रामबाजार अनारक्षित, लोअर बाजार  अनारक्षित, जाखू महिला, बैनमोर महिला, इंजनघर महिला, संजौली चौक  अनारक्षित, ढींगूधार महिला, ढली वन  महिला, ढली टू अनारक्षित, शांति विहार महिला, भट्ठाकुफर महिला, सांगटी महिला, मल्याण अनारक्षित, पंथाघाटी  अनारक्षित, कसुम्पटी वन महिला, कसुम्पटी टू  अनारक्षित, छोटा शिमला   अनारक्षित, ब्रॉकहास्ट  महिला, अपर विकासनगर     अनारक्षित, लोअर विकासनगर  एससी महिला, कंगनाधार  महिला, पटयो महिला, न्यू शिमला अनारक्षित, खलीनी  अनारक्षित, लोअर खलीनी एससी,  कनलोग महिला के लिए आरक्षित हैं

रोस्टर के आदित्य नेगी की ओर से आदेश जारी

शहर में नया रोस्टर लागू होने से वर्तमान के 25 से अधिक पार्षद दोबारा चुनाव लड़ सकेंगे। साल 2017 में भी नया रोस्टर लगा था। उस समय भी आबादी के अनुसार ही रोस्टर तैयार हुआ था। तब से अब तक आबादी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ वार्ड टूटने से फर्क पड़ा है। वार्ड टूटने के बावजूद कई पार्षद दावेदार रह सकते हैं। रोस्टर को लेकर डीसी शिमला आदित्य नेगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

 

यह भी पढ़िए…………………..

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के वो नारे जो यूपी में चढ़ गए सबकी जुबां पर ऐसी रची व्यू रचना पढ़ें पूरी खबर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच जून को होगी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 11 /03 /2022 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पांच  जून को प्रवेश परीक्षा छठी कक्षा के लिए 150 विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के जरिए किया जाएगा भरमौर और सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली परीक्षा केंद्र होंगे 30 अप्रैल तक […]

You May Like