शिमला: ठियोग में खाई में गिरी पिकअप, 25 लोगों को आई चोटें, सात की हालत गंभीर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 48 Second
THE NEWS WARRIOR
23/06/2022

आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पहुंचाया ठियोग अस्पताल,  जांच में जुटी पुलिस

शिमला:-

शिमला के ठियोग में पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों को चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को ठियोग अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 7 लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए आईजीएमसी (IGMC) रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग शादी समारोह में काम करने के लिए शिमला के ठियोग आए हुए थे। यह सभी पिकअप गाड़ी में सवार होकर शिमला से मंढोल की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान खोल गली के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 25 लोगों को चोटें आई जबकि 7 लोगों की गंभीर हालात गंभीर बताई जा रही हैं। जिन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया गया हैं। आईजीएमसी (IGMC) में रेफर होने वालों की पहचान सुंदरनगर मंडी निवासी श्याम लाल, कैथल निवासी रवि, कुरुक्षेत्र निवासी राजेश, सुनील, कश्मीर, विशाल, रवि व शुभम के रूप में हुई।

 

 

यह भी पढ़े:-

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों काे छठा वेतनमान जारी, यूनियन ने सरकार का जताया आभार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नींद क्या है? नींद आने में परेशानी, समाधान- डॉ रमेश चंद्र

Spread the love THE NEWS WARRIOR 24/06/2022 नींद क्या है? नींद हर 24 घंटे में नियमित रुप से आने वाला वो समय है जब हम अचेतन अवस्था मे होते है, और आस पास की चीजों से अनजान रहते है। आपको या आपके किसी परिचित को नींद की कभी न कभी […]

You May Like