THE NEWS WARRIOR
09 /09 /2022
जानकारी के मुताबिक शिमला सोलन हाईवे पर सुबह अचानक से लैंडस्लाइड हो गया
हिमाचल:
हिमाचल के शिमला में सोलन रोड पर लैंडस्लाइड हुआ है। शोघी के पास सड़क किनारे खड़े टिप्पर और JCB मशीन मलबे की नीचे दब गई। हालांकि यातायात को बहाल कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला सोलन हाईवे पर सुबह अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। यहां पर एक मकान की खुदाई का काम चला हुआ था, जिस कारण निचला हिस्सा पूरी तरह से बैठ गया। इससे मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए।
मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी
गनीमत यह रही कि कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह के समय यहां पर एक HRTC की बस भी गुजर रही थी, हालांकि समय रहते ड्राइवर ने बस को यहां से निकाल दिया था। जैसे ही लैंड स्लाइड हुआ कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने JCB को मौके पर बुलाया और सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल सड़क मार्ग को खोल दिया गया है, लेकिन मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी है।
लैंडस्लाइड का खतरा भी बरकरार
गौर रहे कि इस बार शिमला में भारी बारिश हुई है जिसके चलते लैंड स्लाइड का खतरा अभी भी बना हुआ है। धूप तेज होने के चलते अब पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ रहे हैं। जिससे आने-जाने वाले वाहनों को एक तो का सामना करना पड़ रहा है। शिमला से लेकर सोलन तक सड़क मार्ग को बनाने का काम चला हुआ है। ऐसे में लैंडस्लाइड का खतरा भी बरकरार है।
यह भी पढ़े: