The News Warrior
19 /07 /2022
उमंग फाउंडेशन और मशोबरा के आईटीसी वेलकम होटल ने रोपे विभिन्न प्रजातियों 200 पौधे
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में उमंग फाउंडेशन और मशोबरा के आईटीसी वेलकम होटल ने वन विभाग के साथ मिलकर तारापुर के नजदीक कोहलू जुब्बड़ में देवदार एवं अन्य प्रजातियों के 200 रोपे पौधे गए।
पिछले वर्ष भी लगाए थे पौधे
कार्यक्रम के संयोजक एवं उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि इस वर्ष उमंग फाउंडेशन का यह दूसरा पौधारोपण कार्यक्रम था। पिछले वर्ष फाउंडेशन ने बारिश के मौसम में 800 पौधे लगाए थे जिनमें से ज्यादातर बहुत अच्छी स्थिति में हैं।
स्थानीय निवासियों की सहायता से पौधों की सुरक्षा
उन्होंने कहा कि उमंग फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से शिमला के आस पास पौधारोपण का अभियान चला रहा है। अब तक कई हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि पौधारोपण के बाद स्थानीय निवासियों की सहायता से पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है। इस कार्य में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी सहयोग मिलता है।
पौधारोपण में मनोज ठाकुर, सुशील शर्मा, कमल शर्मा, अश्वनी, रजनीश, सोनू, गोपाल अत्री , चन्दन व वन विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।
यह भी पढ़ें :