सिरमौर:पांवटा साहिब में नाबालिग से दुष्कर्म, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 47 Second

THE  NEWS WARRIOR
16 /11 /2022

पीड़िता के साथ ही प्राइवेट कंपनी में कार्यरत, शिलाई के रहने वाले

सिरमौर:

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज करके 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। इन्होंने अलग-अलग समय पर लड़की से रेप किया।

पांवटा साहिब पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में एक नाबालिग लड़की ने कहा कि उनके साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया गया। पांवटा पुलिस में शिकायत मिलते ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़की पांवटा में एक निजी कंपनी में काम करती है।

इस दौरान कंपनी में ही काम करने वाले शिलाई निवासी युवक ने उसको बुलाया और रेप किया। इसके बाद 2 अन्य युवक भी अगले दिन उसको जबरन कहीं ले गए और इसके बाद उसके साथ गलत काम किया गया। किसी को बताने पर मारने की धमकी भी दी।

DSP रामाकांत ने बताया कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

बिलासपुर जिला में चंदन माफ‍िया पुष्‍पा की एंट्री, वन काटुओं ने आधी रात को चंदन के आठ पेड़ काटे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 16 /11 /2022 प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने कहा कि मीडिया लोगों तक सूचना पहुंचाने का कार्य करता है घुमारवीं: स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस मनाया गया | इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो.रामकृष्ण ने मुख्य […]

You May Like