त्रिदेव सम्‍मेलन के बहाने कल चंबी मैदान में चुनाव के लिए जीत का मंत्र देगी समृति ईरानी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 23 Second

THE NEWS WARRIOR
26/05/2022

तीन स्तरों में होगा सम्मेलन का आयोजन

त्रिदेव सम्मेलन में करीब 6600 पहुंचेंगे त्रिदेव

धर्मशाला:-

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने त्रिदेव सम्‍मेलन के बहाने मिशन रिपीट की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के त्रिदेवों को पार्टी मजबूती की बूस्टर डोज कल शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में लगेगी। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ लेवल एजेंट, जोन व ग्राम केंद्र प्रभारी मौजूद होंगे। इस त्रिदेव सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय कपड़ा एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी।

स्मृति ईरानी यहां पर सुबह दस बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और उसके बाद यहां से सीधे चंबी मैदान पहुंचेंगी। दोपहर बाद स्मृति ईरानी दिल्‍ली लौटेंगी। त्रिदेव सम्मलेन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पवन राणा सहित अन्य पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़े:-

हाईकमान जो फैसला लेती है उस पर करते हैं काम- प्रो प्रेम कुमार धूमल

सम्मेलन में क्‍यूआरडी कोड स्कैन से होगा प्रवेश

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चंबी में होने वाले त्रिदेव सम्मेलन में लगभग 6600 त्रिदेव पहुंचेंगे। उनके यहां पर प्रवेश के लिए क्‍यूआरडी कोड के स्कैन के बाद उनका प्रवेश होगा। तीन स्तरों पर इस सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमेें पहले त्रिदेव, जोन प्रभारी व उसके बाद ग्राम केंद्र प्रभारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया है तीनों स्तरों पर अलग-अलग बैठकें होंगी और उसके बाद स्मृति ईरानी अपना संबोधन देंगी।

जीत का मंत्र देंगी स्मृति ईरानी-त्रिलोक कपूर

भाजपा महाममंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा भाजपा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन चंबी में 27 मई से किया जा रहा है। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां पहुंचेंगी। यहां पर त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगी और आगामी समय में होने वाले चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगी। त्रिदेव सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बूथ एजेंट इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

ब्यास नदी में बहा वोल्वो बस ड्राइवर, रेस्क्यू दल ने निकाला सुरक्षित

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

HRTC ड्राइवर कर्मचारी यूनियन की 30 मई की काम छोड़ो हड़ताल स्थगित

Spread the love THE NEWS WARRIOR 27/05/2022 परिवहन मंत्री से मीटिंग में मांगों पर बनी सहमति जून का वेतन जुलाई में मिलेगा एरियर के साथ शिमला:- हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी ड्राइवर कर्मचारी यूनियन ने 30 मई की काम छोड़ो हड़ताल स्थगित कर दी है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के साथ […]

You May Like