प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार, रंगकर्मी और पहाड़ी गायक कुलदीप गुलेरिया को मिला हिमाचल गौरव सम्मान

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 8 Second

THE NEWS WARRIOR
07 /07 /2022

अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली संयुक्त मोर्चा ने किया सम्मानित

मंडी:-

मंडी जिला के पारम्परिक लोक नृत्य लुड्डी को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले संस्कृति कर्मी कुलदीप गुलेरिया को हिमाचल गौरव सम्मान मिला है।इन्हें यह सम्मान चंडीगढ़ में अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली संयुक्त मोर्चा द्वारा दिया गया। वर्तमान में कुलदीप गुलेरिया जिला लोक सम्पर्क अधिकारी बिलासपुर है। मगर इन्होंने लोक संस्कृति और रंगकर्म के सरंक्षण और उसके प्रचार के लिए पूरा जीवन समर्पित कर रखा है। यह इन्ही का प्रयास है कि मंडी जिला का लुड्डी नृत्य ,बुढ्ड़ा और लोक नाट्य बांठड़ाआज भी जीवंत है। इसी को देखते हुए प्रवासी हिमाचली संयुक्त मोर्चा सहित अभी तक कई संस्थान राज्य और राज्य के बाहर इन्हें सम्मानित कर चुके है।

90 के दशक के लुड्डी नृत्य को पहुँचाया अंतरराष्ट्रीय स्तर तक

कुलदीप गुलेरिया ने 90 के दशक में लुप्त हो चुके लुड्डी नृत्य को पुनः जीवत कर अब तक 3000 प्रस्तुतियां दर्ज कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया है इन्होने अपने निर्देशन के माध्यम से लगभग 8000 से ज्यादा नुक्कड़ तथा कई नाटकों का भी मंचन कर इतिहास रचा है। 7 बार नेशनल यूथ फेस्टिवल,3 बार अखिल भारतीय लोक नाट्य उत्सव में भाग लेकर हरफनमौला प्रदर्शन कर चुके हैं। इनकी कला से प्रभावित होकर केंद्र सरकार के वृतचित्रों में हिमाचल की संस्कृति को देखने का मौका मिला है।तीन मुंबईया फिल्मों में अपने कला के जौहर दिखा चके हैं। जबकि एक लोक सम्पर्क अधिकारी के तौर पर सरकार की योजनाओं को जन जन तक प्रसारित करने के लिए भी यह एक काबिल अधिकारी है। बेशक ये सम्मान इन्हें मिला है। मगर सही मायनों में यह पहाड़ी संस्कृति को प्रवासी हिमाचलियों द्वारा सम्मानित करना। इस बात का प्रमाण है कि हिमाचली आज भी अपनी संस्कृति के प्रति उदारवादी है। मंडी जिला सहित सुंदर नगर के रंग कर्मियो ,साहित्यक संगठनों ने कुलदीप गुलेरिया को इस सम्मान को मिलने की बधाई दी है।

गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद 

प्रदेश के प्रसिद्ध रंग कर्मी कुलदीप गुलेरिया को चंडीगढ़ में हिमाचल गौरव सम्मान से सम्मानित करते श्री मुनि महाराज (मुनि मंदिर सभागार चंडीगढ़) मुख्य अतिथि जोगिंदर केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन योगेश भारती कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अशोक अत्रि अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचली संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन राजेश ठाकुर, मोर्चा के अध्यक्ष जगदेव पटियाल चयन कमेटी के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड्डू साहानी में खंड चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई आयोजित

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 07 /07 /2022 लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए 40,720 रुपये किए गए खर्च  घुमारवीं:- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड्डू सहानी में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अभिनीत शर्मा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक की गई। रोगी कल्याण समिति प्राथमिक […]

You May Like