THE NEWS WARRIOR
04 /03 /2022
शिक्षक महासंघ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन
मुख्यमंत्री द्वारा हमेशा से कर्मचारियों की मांगों को महत्व दिया गया
शिक्षक महासंघ ने हिमाचल सरकार का आभार किया व्यक्त
हिमाचल:-
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन होने के नाते हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है।
शिक्षक महासंघ ने कर्मठ कार्यकर्ताओं को दी बधाई और शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ प्रदेश भर में काम करने वाले एसएमसी अध्यापको को 1000 रुपये बढ़ोतरी के साथ साथ क्लास 9 ओर 10 को हटाने , कंप्यूटर अध्यापको को एक हजार बढ़ाने,शास्त्री, भाषा अध्यापको को टीजीटी का दर्जा देने, प्रवक्ता स्कूल(न्यू) का नाम बदल कर प्रवक्ता करने, टीजीटी से हैडमास्टर और प्रवक्ता के ऑप्शन को खोलने की मांग को मानने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय जय राम ठाकुर, शिक्षामंत्री श्री गोबिंद ठाकुर जी का हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ आभार व्यक्त करता है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं।
हिमाचल सरकार का आभार व्यक्त किया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हमेशा से कर्मचारियों की मांगों को महता दी है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने हिमाचल सरकार का आभार व्यक्त किया है।