वेल्स से होगी टीम इंडिया की टक्कर , क्या क्वार्टर फाइनल में जगह बना पाएगा भारत ?

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 54 Second

 

the news warrior

19 जनवरी 2023

भारत को हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में पहुँचने  के लिए गुरुवार , 19 जनवरी को वेल्स पर बड़ी जीत हासिल  करनी होगी। पूल-डी में भारत और इंग्लैंड के 4-4 अंक हैं, लेकिन ज्यादा गोल होने के कारण  इंग्लिश टीम टॉप पर है। पूल-डी में शीर्ष पर बने रहने के लिए इंग्लैंड को स्पेन को हराना होगा। भारत और वेल्स के बीच का मैच गुरुवार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

 

भारत ने अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ गोल रहित ड्रॉ रहा। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स पर 5-0 की बड़ी जीत दर्ज की थी। तीसरे स्थान पर चल रहे स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया था। इस पूल में अंतिम स्थान पर चल रहे वेल्स को छोड़कर शेष तीनों देश अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के दावेदार हैं। हॉकी वर्ल्ड कप में खेल रही 16 देशों की टीमों को 4-4 के पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल के पहले नंबर की टीम को सीधे अंतिम आठ का टिकट मिलेगा। शेष चार टीमें क्रॉस ओवर के जरिये क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

 

ऐसे पहुँच सकता है भारत अंतिम आठ में

भारत को वेल्स को आज के मैच में  हराना होगा और स्पेन व इंग्लैंड का मैच ड्रॉ हो जाए, तो सात अंकों के साथ भारत पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत और इंग्लैंड दोनों जीत जाएं या दोनों के मुकाबले ड्रॉ रहें, तब जिसके गोल अधिक  होंगे, वह टीम पहले स्थान पर होगी। स्पेन इंग्लैंड को हरा दे। वेल्स भारत को ड्रॉ पर रोक दे या हरा दे, तब स्पेन शीर्ष पर पहुंच जाएगा

पिछले 2 मैचों में भारत को 9 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से सिर्फ एक पर स्पेन के खिलाफ गोल हुआ था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मिले चारों पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं हो पाए थे। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ भारत की डिफेंस लाइन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड को मिले आठ पेनाल्टी कॉर्नर भारतीय टीम ने नाकाम किए थे। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य और कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने से उत्साहित टीम इंडिया के पास अपने देश  में इस बार विश्वकप जीतने का सुनहरा मौका है।

 

वेल्स हो हमेशा हराया है भारत ने 

 

भारत और वेल्स के बीच अब तक कुल 3 हॉकी मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने सभी मैच जीते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने तीनों बार 2014, 2018 और 2022 में वेल्स को हराया था। पिछले साल बर्मिंघम में भारत ने वेल्स पर 4-1 की जीत दर्ज की थी। विश्वकप में पहली बार दोनों टीम आमने-सामने हैं ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'सेवार्थ विद्यार्थी' हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एक अनूठी पहल , जानिए क्या ?

Spread the love                     the news warrior 19 जनवरी 2023   शिमला : सेवार्थ विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर एक अनूठी पहल शुरू की  है। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर सेवार्थ विद्यार्थी विश्वविद्यालय द्वारा […]

You May Like