भराड़ी को तहसील और डिग्री कॉलेज बड़ी उपलब्धि, विक्रम शर्मा

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 41 Second

THE  NEWS WARRIOR
02 /11 /2022

भगवा परचम लहराने के लिए मेहनत कर रही भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा

घुमारवीं

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से भगवा परचम लहराने के लिए मेहनत कर रही भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के तहत कई गांवों में चुनावी सभाओं के माध्यम से लोगों से संपर्क साधा। अहम बात यह रही कि घुमारवीं से भाजपा टिकट के दावेदारों में शामिल रहे विक्रम शर्मा भी चुनाव प्रचार के दौरान राजेंद्र गर्ग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए उनके लिए समर्थन जुटाते नजर आए। भाजपा नेताओं ने पिछले 5 वर्षों में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में हुए चहुँमुखी  विकास के आधार पर लोगों से वोट एंड स्पोर्ट की अपील की।

बीजेपी के कार्यकाल में हुआ चहुमुखी विकास 

विक्रम शर्मा ने लोगो से वोट की अपील करते हुए कहा की बीजेपी के कार्यकाल में चहुमुखी विकास हुआ है उन्होंने  ने कहा  की भराड़ी उप तहसील का दर्जा बढ़ाकर उसे तहसील बनाया गया। इससे भराड़ी और आसपास की कई पंचायतों के 50 हजार से अधिक लोग लाभांवित हुए हैं। तहसीलदार से संबंधित कार्यों के लिए उन्हें घुमारवीं की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। घुमारवीं शहर में मिनी सचिवालय, पार्किंग,  घंडालवीन में डिग्री कॉलेज, लाइब्रेरी तथा ओवरहेड फुट ब्रिज बनाने के साथ ही एचआरटीसी का सब-डिपो भी खोला गया। 9 नई पंचायतों का सृजन, घुमारवीं में पुलिस थाना का चारमंजिला भवन तथा मुख्यमंत्री लोक भवन जैसे कार्य भी इन्हीं 5 सालों में हुए हैं। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए बाईपास रोड की व्यवस्था भी की गई।

क्षेत्र के कोने-कोने में विकास की गंगा बही

राजेंद्र गर्ग ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सुबह 8.30 बजे चुवाड़ी से की। क्यारी, अवढाणीघाट, कुलारू, बल्लू-खरयाला, छिब्बर, फटोह, सारटी, रोपा व राहियां के बाद दिन की अंतिम चुनावी सभा दड़याणा में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने में विकास की गंगा बही है।

कांग्रेस की  उड़ गई नींद

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यह सब कार्य केंद्र व प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार की बदौलत ही हो पाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ही इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भी अहम भूमिका रही है। 2017 के चुनाव में किए गए वादों को निभाने के बाद वह एक बार फिर से विकास के मुद्दे के साथ जनता के बीच हैं। देवतुल्य जनता का उन्हें  भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। इससे कांग्रेस की नींद उड़ गई है। बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी करने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी अपने भविष्य की दुहाई देकर लोगों से वोट मांग रहे हैं, लेकिन मौकापरस्त नेता अब जागरूक जनता को गुमराह नहीं कर पाएंगे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

हमीरपुर: आज गृहमंत्री अमित शाह नादौन में करेंगे जनसभा को सम्बोधित, विजय अग्निहोत्री का करेंगे प्रचार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोलन: तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, आधी रात 3 बजे हुआ हादसा

Spread the love THE NEWS WARRIOR 02 /11 /2022 सड़क किनारे 4 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान सोलन के शमलेच के शामती बाइपास पर तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ पर पलट गया। इसकी चपेट में आने से सड़क किनारे पार्क की चार गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो […]

You May Like