THE NEWS WARRIOR
13/05/2022
हादसे में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में करवाया भर्ती
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
शिमला:-
शिमला के तहत पड़ने वाली पुलिस चौकी तकलेच के तहत काशापाट शादी समारोह में भाग लेने जा रही कार पूना क्रशर के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार मुनीष निवासी यशवंत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि वह बीती शाम शादी समारोह में भाग लेने काशापाट जा रहा था। जबकि उसकी कार एचपी 06 सी 0391 चालक अशोक कुमार चला रहा था। कार में कुलदीप, लता, अंजली, गिरीश, मनोरमा भी बैठे थे। जैसे ही कार छड़ाग पूना क्रेशर के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर थाने और तकलेच चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान लता, अंजली, गिरीश, व मनोरमा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े:-
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी
पुलिस की टीम मौके पर रवाना
हादसे की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने कहा की पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में लता देवी 45 वर्षीय पत्नी प्रेम सिंह गांव जथल डाकघर मुनिष बाहली तहसील रामपुर, अंजलि पुत्री प्रेम सिंह 22 वर्षीय गांव जथल डाकघर मुनिश बाहली, गिरीश पुत्र सेन राम गांव पाठ डाकघर काशापाठ और मनोरमा देवी पत्नी कैलाश 43 वर्षीय गाव दाशा डाकघर खमाड़ी तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक अशोक कुमार और कुलदीप को घायल अवस्था में खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सुचना मिलते ही तकलेच चौकी से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई।
पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंचा
स्थानीय लोगों, अग्निशमन की मदद से घायलों को खनेरी अस्पतात पहुंचाया गया। रात को जब स्थानीय लोगों को इस दुर्घटना के बारे में पता चला तो सभी लोग पुलिस प्रशासन और अग्निशमन की मदद के लिए पहुंच गए और लंबी मशक्कत के बाद इन्हें सड़क तक पहुंचाया जा सका इनमें से घायलों को बाद में अस्पताल पहुंचा दिया गया।
यह भी पढ़े:-