पाकिस्तान के तालिबानी राग से SAARC देशों के विदेश मंत्रियों के बीच 25 सितंबर को होने वाली बैठक टली।
22 सितंबर 2021
सार्क देशों के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली 25 सितंबर की बैठक को पाकिस्तान के तालिबानी राग के कारण रद्द कर दी गई है। दरअसल पाकिस्तान अफगानिस्तान में तालिबान के किसी नेता को एक प्रतिनिधि के तौर पर मीटिंग में शामिल करना चाहता था परन्तु भारत समेत अन्य देशों ने इसका विरोध किया। ऐसे में आम सहमति न बन पाने में बैठक को टाल दिया गया है।
भारत व अन्य देश कुर्सी खाली रखने के पक्ष में
भारत तथा अन्य देश अफगानिस्तान के प्रतिनिधि की कुर्सी को खाली रखने के पक्ष में थे। परन्तु पाकिस्तान इस पक्ष से अड़ गया कि तालिबान के प्रतिनिधि को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। दरअसल भारत तथा विश्व के प्रमुख देशों ने अफगानिस्तान में तालिबानियों के शासन को मान्यता नहीं दी हैं।
सार्क में ये आठ देश है शामिल
सार्क संगठन जो कि दक्षिण एशिया के आठ देशों का संगठन है इसमें भारत पाकिस्तान अफगानिस्तान भूटान श्रीलंका बांग्लादेश मालदीव नेपाल शामिल हैं। यह संगठन 1985 में बना जिसका उद्देश्य एशिया में आपसी सहयोग शांति एवं परस्परता को बनाए रखना है।