The News Warrior
22 जनवरी 2022
26 जनवरी 2022 को देश के 73वें गणतंत्र दिवस से पहले देश में अमर जवान ज्योति की हमेशा जलती रहने वाली मशाल अब हमेशा के लिए बंद हो गई है। शुक्रवार को पिछले 50 वर्षों से जल रही अमर जवान ज्योति की मशाल को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की मशाल के साथ मिला दिया गया है।
#WATCH | Delhi: Amar Jawan Jyoti flame at India Gate merged with the flame at the National War Memorial. pic.twitter.com/Nd1dnfvWYW
— ANI (@ANI) January 21, 2022
केंद्र सरकार के ये फैसला घोसित करने के बाद से कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दलों ने उनके इस फैसले को लेकर घेर लिया है। कांग्रेस सांसद व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट कर पूरी घटना पर खेद जताते हुए ट्वीट किया, “बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं…हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएँगे!”
बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा।
कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं…
हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएँगे!— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 21, 2022
अपनी सफाई में भाजपा ने कहा है कि सरकार के खिलाफ तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। भाजपा का कहना है कि अमर जवान ज्योति की मशाल को बुझाया नहीं गया है बल्कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्वाला में विलीन किया गया है।
Thread
There is a lot of misinformation circulating regarding the flame of the Amar Jawan Jyoti.
Here is the correct perspective:
The flame of the Amar Jawan Jyoti is not being extinguished. It is being merged with the flame at the National War Memorial. 1/n pic.twitter.com/7ZGSCZeZP8
— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 21, 2022
इस पूरे विवाद के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि जल्द ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य पर इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। उन्होंने अपने ट्वीट में सांझा किया कि, “ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”
Till the grand statue of Netaji Bose is completed, a hologram statue of his would be present at the same place. I will unveil the hologram statue on 23rd January, Netaji’s birth anniversary. pic.twitter.com/jsxFJwEkSJ
— Narendra Modi (@narendramodi) January 21, 2022
ये भी पढ़ें :