नीरज चोपड़ा – रवि कुमार समेत ये भारतीय खिलाड़ी आज होंगे राष्ट्रपति से सम्मानित, देखिए लिस्ट
आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विशेष रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा 2 नवंबर को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), श्रीजेश पीआर (हॉकी) , रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) अवनि लेखारा (पैरा निशानेबाजी), सुमित अंतिल (पैरा-एथलेटिक्स) सहित 12 खिलाड़ियों को दिया जाएगा।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दीपक पुनिया, दिलप्रीत सिंह, हरमन प्रीत सिंह,संदीप नरवाल, हिमानी उत्तम परब, अभिषेक वर्मा, अंकिता रैना, अरपिंदर सिंह, सिमरनजीत कौर, शिखर धवन, भवानी देवी, मोनिका, वंदना कटारिया भी शामिल है।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के ऐतिहासिक कांस्य पदक विजेता सभी पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह को यह सम्मान नहीं मिलेगा।
अभिषेक वर्मा, अंकिता रैना, दीपक पुनिया, दिलप्रीत सिंह, हरमन प्रीत सिंह हैं.
लाइफ-टाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार टी. पी. औसेफ, सरकार तलवार, सरपाल सिंह, आशान कुमार और तपन कुमार पाणिग्रही को दिया जाएगा. वहीं, नियमित श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार राधाकृष्णन नायर पी, संध्या गुरुंग, प्रीतम सिवाच, जय प्रकाश नौटियाल और सुब्रमण्यम रमन को दिया जाएगा.
लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार लेख केसी, अभिजीत कुंटे, दविंदर सिंह गरचा, विकास कुमार और सज्जन सिंह को मिला. पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) को 2021 के लिए मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी मिलेगी.