खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश के तीन तकनीकी अधिकारीयों का हुआ चयन

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 37 Second
THE NEWS WARRIOR
30/05/2022

हरियाणा में नौ से 14 जून तक चलेगी खेलों इंडिया प्रतियोगिता

रेफरी की भूमिका निभाएगें  हिमाचल प्रदेश के तीन तकनीकी अधिकारी

कुल्लू:-

हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि खेलो इंडिया गेम्स प्रतियोगिता में प्रदेश के तीन तकनीकी अधिकारीयों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए तीनों तकनीकी अधिकारी चुने गए हैं। इन तीन तकनीकी अधिकारीयों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण ने किया है। इस बार खेलों इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा में नौ से 14 जून तक होगा। इसमें बिलासपुर जिले के मनोज ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा और ऊना जिले के अरुण सैनी टेक्निकल आफिशियल की भूमिका निभाएंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव नंद किशोर ने दी।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

रेफरी मनोज कुमार वह वर्तमान में राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में हैंडबाल के कोच और प्रभारी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। इससे पूर्व साल 2011 से ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं।

वीरेंद्र शर्मा टीजीटी आर्ट्स हैं। वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चांदपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।

आर्मी के रह चुके हैं कोच

ऊना जिले के अरुण सैणी वर्तमान में साई हास्टल गुजरात में बतौर कोच सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वह आर्मी के कोच रह चुके हैं। यह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

रजवाड़ा शाही कहने पर भड़की प्रतिभा सिंह, कहा सीएम की कुर्सी का अपमान कर रहें भाजपा

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शनिदेव जयंती के उपलक्ष्य पर लेठवीं शनिदेव मंदिर में शंखनाद के साथ शिवलिंग और नंदीगण की स्थापना

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30/05/2022 शनि देव जयंती के उपलक्ष्य पर लेठवीं शनि देव मंदिर में भव्य आयोजन ज्‍येष्‍ठ मास की अमावस्‍या तिथि को मनाई जाती है शनि जयंती घुमारवीं:- बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के गतवाड़ पंचायत के लेठवीं गांव में उतर भारत का प्रसिद्ध शनि देव […]

You May Like