आज पूरा होगा 7 दिन का क्वारंटाइन पीरियड, CM सुक्खू क्रिसमस पर आएंगे शिमला

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 57 Second

THE  NEWS WARRIOR
24 /12 /2022

नए साल में मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना

शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार 25 दिसंबर को शिमला लौटेंगे। उनके 7 दिन का क्वारंटाइन पीरियड आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद वह दिल्ली में एक सप्ताह क्वारंटाइन रहे। शिमला लौटने के बाद वह 28 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

मंत्रियों के नए साल में शपथ लेने की संभावना
सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी नई कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के नए साल में शपथ लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री 4 जनवरी को मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 25 दिसंबर की दोपहर शिमला से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। इसके बाद उनका गोवा जाने का कार्यक्रम है। इस तरह राज्यपाल 31 दिसंबर तक प्रदेश से बाहर रहेंगे।

इसे देखते हुए नए साल में ही नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। मंत्री पद के दावेदार नेता भी दिल्ली में आलाकमान के समक्ष अपना पक्ष रख चुके हैं।

नए साल में जनवरी के पहले सप्ताह में होगा
मुख्यमंत्री के लौटने पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथियों को भी नए सिरे से तय किया जाएगा। यानि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए साल में जनवरी के पहले सप्ताह में होगा।

आलाकमान से हो चुकी है चर्चा मंत्रिमंडल गठन को लेकर
मुख्यमंत्री सुक्खू की मंत्रिमंडल गठन और विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजीव शुक्ला से चर्चा हो चुकी है। ऐसे में मंत्रियों तथा विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम लगभग तय हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष पद का चयन जगत सिंह नेगी, कुलदीप सिंह पठानिया और डॉ. धनीराम शांडिल में से किए जाने की संभावना है।

जिन 2 का चयन नहीं होगा, उनका मंत्री बनना तय
जबकि, उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर व आशीष बुटेल का नाम आगे आ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए जिन 3 नेताओं के नाम सामने आए हैं, उनमें से जिन 2 का चयन नहीं होगा उनका मंत्री बनना लगभग तय है। इसके अलावा कांगड़ा जिले से चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, संजय रत्न और रघुवीर सिंह बाली, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान और शिमला जिले से रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह और कुलदीप सिंह राठौर के नाम सामने आए हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

शिमला को नए साल पर  5 चार्जिंग स्टेशन की सौगात, इलेक्ट्रिक गाड़ी ड्राइवरों को होगा फायदा, 3 कंपनियों के साथ MOU साइन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला: फायर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, 31 दिसंबर तक ड्यूटी पर हाजिर रहने के आदेश

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 24 /12 /2022 शिमला में न्यू ईयर को देखते हुए ज्यादातर प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां बंद शिमला में न्यू ईयर को देखते हुए ज्यादातर प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां बंद कर दी गई हैं। पुलिस और फायर स्टेशन के कर्मचारी 31 दिसंबर तक कोई छुट्टी […]

You May Like