ऊना: दुलैहड़ में पुलिस ने गश्त के दौरान 2 युवको से 4.21 ग्राम चिट्‌टा किया बरामद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

THE NEWS WARRIOR
17 /08 /2022

पुलिस ने दुलैहड़ निवासी दीपक और भड़ियारा निवासी शक्ति सिंह को किया गिरफ्तार

ऊना:-

हिमाचल में ऊना के दुलैहड़ में पुलिस ने 2 लोगों से 4.21 ग्राम चिट्‌टा पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने दुलैहड़ निवासी दीपक और भड़ियारा निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है। हरोली थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4.21 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ

बता दें कि हरोली पुलिस की टीम मंगलवार रात को दुलैहड़ में गश्त पर थी। जब पुलिस शराब फैक्टरी के पास पहुंची तो 2 व्यक्ति सड़क किनारे खड़े थे, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। इस बीच दोनों ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें कड़ी मशक्कत से पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली। जिस पर उनके पास 4.21 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक और शक्ति सिंह को अपनी हिरासत में ले लिया। फिर दोनों से पुलिस थाना ले जाकर पूछताछ की। दोनों आरोपी कहां से चिट्‌टा लाया, पूछताछ के दौरान पुलिस उससे सोर्स का पता लगा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

सितंबर से शुरू होगी हिमाचल में 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्वांगीण विकास की ओर भारत अग्रसर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नई दिशा : अनुराग सिंह ठाकुर

Spread the love THE  NEWS WARRIOR  17 /08 /2022 93 लाख की लागत से तैयार हुए साइंस ब्लॉक का किया लोकार्पण स्वारघाट:- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है | उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर लाल […]

You May Like