THE NEWS WARRIOR
02/08 /2022
चार डाक्टरों की टीम ने एक साथ सात शवों का किया पोस्टमार्टम
ऊना:-
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में गोबिंद सागर झील में मारे गए सात युवकों के स्वजन व प्रशासन मंगलवार सुबह ऊना अस्पताल के बाहर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। स्वजन अपने बच्चों व भाइयों के लिए बिलखते रहे। पंजाब के माेहाली से प्रशासन सहित सात एंबुलेंस ऊना अस्पताल पहुंची। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में चार डाक्टरों की टीम ने एक साथ सात शवों का पोस्टमार्टम किया। सोमवार को बंगाणा में गरीब नाथ मंदिर के पास झील में एक साथ सात युवकों की डूब कर मौत हो गई थी।
चीखों से सारा माहौल गमगीन
मंगलवार को शव ले जाने के लिए मोहाली प्रशासन सात एंबुलेंस के साथ ऊना अस्पताल में पहुंचा। प्रशासन की टीम व स्थानीय एमसी भजन लाल नन्दा भी ऊना अस्पताल पहुंचे। अस्पतााल में स्वजनों की चीखों से सारा माहौल गमगीन है हर तरफ स्वजनों की चीखों पुकार से पूरा परिसर गूंज रहा है। मरने वालों में सिर्फ एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी 13 से 19 वर्ष तक के किशोर थे। जबकि मात्र एक मृतक की उम्र 35 वर्ष है। इनमें चार लोग एक ही परिवार के हैं।
स्वजन के साथ आए बनूर के वार्ड नम्बर 11 के एमसी भजन लाल नन्दा ने बताया कि इतना बड़ा हादसा उनके क्षेत्र के लोगों के साथ आज से पहले नहीं हुआ था। इस हादसे से उभरने के लिए हमें बहुत समय लग जाएगा।
यह भी पढ़े:-