ऊना: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर: राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल 

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 7 Second

THE NEWS WARRIOR
10 /09 /2022

ऊना के अंब में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

ऊना:

हिमाचल में ऊना के अंब में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान अप्पर अंदौरा निवासी ओम प्रकाश( 62) के रूप में हुई है। घटना के बारे में पुलिस को शिकायत दी गई है।

हैल्मेट भी टूटी अवस्था में 

वार्ड 2 निवासी सुरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंब के एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। बीती रात अपनी ड्यूटी ऑफ करने के बाद जब वह अपने घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान रेलवे पुल अन्दौरा से वणे दी हट्टी रोड पर व्यक्ति को अपनी बाइक नंबर HP19C-9045 समेत सड़क पर गिरा हुआ था। उसको सिर व शरीर पर काफी चोटें लगी थी और काफी खून बह रहा था। सड़क पर उसका हैल्मेट भी टूटी अवस्था में पड़ा हुआ था।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू

कुछ ही देर में मौके पर कई राहगीर व स्थानीय लोग इकट्ठे को गए। उन्होंने घायल ओम प्रकाश को आटो में डालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाय। पुलिस ने सुरजीत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

सिरमौर: हिमाचल व हरियाणा के युवकों की बाइक टकराईं, एक की मौत व तीन घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला: रोहड़ू में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या, जंगलों में फेंका शव

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 10 /09 /2022 रोहड़ू में एक बागवान के पास सेब तुड़ान का काम करता था मृतक  शिमला: हिमाचल में शिमला के रोहड़ू में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या कर कुछ लोगों ने उसके शव को जंगलों में फेंक दिया। शव जंगल में मिलने […]

You May Like