ऊना: हरोली में आज योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभा को सम्बोधित, भाजपा प्रत्याशी राम कुमार के पक्ष में मांगेंगे वोट

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 57 Second

THE NEWS WARRIOR 
07 /11 /2022

भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए चुनाव प्रचार में लगा दी पूरी ताकत 

ऊना:

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की हरोली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए चुनाव प्रचार में ताकत लगा दी है। वह क्षेत्र में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं करके डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच रख रहे हैं।

सलोह के दंगल ग्राउंड में रैली को करेंगे संबोधित 

उनके प्रचार को धार देने के लिए आज भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ हरोली आ रहे हैं। वे सुबह 10 बजे बजे सलोह के दंगल ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सरकार में HPSIDC के उपाध्यक्ष

भाजपा योगी आदित्यनाथ की इस रैली में भीड़ जुटा कर कांग्रेस को जबाव देने की तैयारी में है। राम कुमार भाजपा सरकार में HPSIDC के उपाध्यक्ष हैं। वह तीसरी बार हरोली से किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला पुराने प्रतिद्धंदी कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री से है।

पिछली 2 हार का हिसाब चुकता दमखम से चुनाव दंगल में उतरे

पिछली 2 हार का हिसाब चुकता करने के लिए राम कुमार इस बार पूरे दमखम से चुनाव दंगल में उतरे हैं। वह डबल इंजन सरकार में हुए विकास के बल पर चुनाव में कांग्रेस को घेरे रहे हैं। 5 साल में हुए विकास कार्यों और बल्क ड्रग पार्क को कैश करा रहे हैं।

रिजिजू, अनुराग व जयराम कर चुके जनसभाएं
हरोली विधानसभा में राम कुमार के समर्थन में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू रैली कर चुके हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर उनके क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चुनावी जनसभाएं कर गए हैं। CM जयराम ठाकुर भी राम कुमार के समर्थन में हरोली में जनसभा कर चुके हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

कल साल 2022 का आखिरी चन्द्र ग्रहण, कुछ राशियों के लिए बनेगा मुसीबत

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा विभाग ने फैसला लेने को अधिकृत किए डीसी, चुनाव ड्यूटी के चलते बंद होंगे स्कूल

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 07 /11 /2022 जिलाधीश के पास स्कूलों में छुट्टियां करने का अधिकार हिमाचल: प्रदेश के ऐसे स्कूल, जहां पर चुनाव ड्यूटी के लिए बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं और पोलिंग बूथ के चलते कक्षाओं के लिए कमरे नहीं हैं, वे स्कूल पांच […]

You May Like