वंदे भारत एक्सप्रेस की सर्विस  रेगुलर शुरू, ऊना 13 मिनट देरी से पहुंचीं, वापस टाइम पर हुई रवाना

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 56 Second

THE  NEWS WARRIOR
19 /10 /2022

वंदे भारत का ऊना की टाइमिंग सुबह 10:34 बजे की

नई दिल्ली:

नई दिल्ली से हिमाचल के अंब-अंदौरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस आज से शुरू हो गई है। बुधवार को नई दिल्ली से 22447 वंदे भारत एक्सप्रेस 13 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि, वंदे भारत का ऊना की टाइमिंग सुबह 10:34 बजे की है। लेकिन यह ट्रेन 10:47 बजे यहां पहुंची। 2 मिनट के हॉल्ट के बाद 10:49 बजे अंब-अंदौरा के लिए रवाना हुई। जबकि, 22448 अंब-अदौरा से 1 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।

यह ट्रेन का ऊना, आनंदपुर साहिब और अंबाला कैंट में 2-2 मिनट रुकेगी। जबकि, वंदे भारत का चंडीगढ़ में 5 मिनट का हॉल्ट रहेगा। अंब-अंदौरा से 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मिनट के लिए नंगल डैम रुकेगी। जहां इस ट्रेन का टेक्निकल हॉल्ट रहेगा।

यात्रा के पल पैसेंजर्स ने किए साझा 

ऊना आए पैसेंजर्स ने इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में अपनी यात्रा के पल साझा किए। भडोलियां कलां की विमला देवी नई दिल्ली से ऊना तक पहली बार वंदे भारत में आईं। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में तेज रफ्तार के साथ सफर करने का रोमांच रहा। कहा कि इस ट्रेन की सीटें अच्छी हैं। वहीं, चंडीगढ़ से आए रक्कड़ के उत्कर्ष ग्रोवर ने कहा कि इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में यात्रा का अनुभव यादगार रहा है।

71 पैसेंजर्स अंब-अंदौरा से जाएंगे  नई दिल्ली 

उन्होंने चेयरकार की टिकट ली थी। इससे उन्हें चंडीगढ़ से ऊना आने में आसानी रही। वंदे भारत के कोच में साफ सफाई भी बेहतर है। अंब-अंदौरा से 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस में नई दिल्ली के लिए 71 पैसेंजर रवाना हुए। बुधवार को अंब अंदौरा, ऊना और आनंदपुर साहिब से कुल 183 पैसेंजर्स ने अपनी रिजर्वेशन करा रखी है। इसमें 140 चेयरकार और 43 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

CM जयराम ठाकुर कुल देवी और देवता का आशीर्वाद लेकर नामांकन भरने के लिए निकले

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं महाविद्यालय में रिषिता एससीए अध्यक्ष मनोनीत

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 19 /10 /2022 शिल्पा उपाध्यक्ष, रक्षित सचिव तथा त्रिशा बनीं सहसचिव घुमारवीं: स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं मेरिट के आधार पर सीएससीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.रामकृष्ण नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। सत्र 2022-2023 की इस कार्यकारिणी में रिशिता […]

You May Like