the news warrior
11 जनवरी 2023
जम्मू-कश्मीर में बुधवार सुबह कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में गश्त कर रहे सेना का एक वाहन खाई में गिर गया | इस हादसे में तीन जवान शहीद हो गए है | इनमें दो जवान हिमाचल प्रदेश के हैं | शहीदों की पहचान हवलदार अमरीक सिंह (39)निवासी ग्राम मंडवारा, पोस्ट मारवाड़ी, तहसील घनारी, जिला ऊना और अमित शर्मा (23) निवासी ग्राम तलसी खुर्द, पोस्ट किर्विन, तहसील व जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है | सेना के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही जवान डोगरा रेजीमेंट की 14वीं बटालियन के थे|
हमीरपुर के सिपाही अमित शर्मा चार साल पहले ही फौज में भर्ती हुई थी| साल 2019 में उन्होंने भारतीय सेना ज्वाइन की थी | वह अपने पीछे अपने माता पिता छोड़ गए हैं | वहीं, ऊना के हवलदार अमरिक सिंह साल 2001 में सेना में भर्ती हुए थे| उनका 11 साल का एक बेटा है| वह अपने पीछे बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं | घटना की खबर मिलने से दोनों जवानों के घरों पर मातम छाया है |
वहीं नायब सूबेदार पुरुषोतम कुमार (43) निवासी ग्राम मजुआ उत्तमी , पोस्ट रायका ,तहसील बिश्नाह जिला जम्मू, जम्मू कश्मीर भी इस हादसे में शहीद हुए हैं |