दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ कुलपति की चाय पर चर्चा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 24 Second
THE NEWS WARRIOR
29/03/2022

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य एसपी बंसल ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ की चाय पर चर्चा

विश्वविद्यालय दिव्यांगों को देगा मुफ्त कोचिंग

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की सभी पुस्तकें की जाएंगी डिजिटाइज़

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य एसपी बंसल ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ आज चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों के  सशक्तिकरण के लिए बने नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय फेलोशिप, जेआरएफ, नेट एवं सेट उत्तीर्ण करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को बधाई दी। दिव्यांग विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में मुफ्त कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

चाय पर चर्चा के संयोजक एवं विश्वविद्यालय के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुलपति की धर्मपत्नी डॉ सुनीता बंसल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

डिजिटाइजेशन से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई हो जाएगी आसान 

कुलपति ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की सभी पुस्तकें डिजिटाइज़ की जाएंगी। उन्होंने कहा डिजिटाइजेशन का काम चल रहा है। इससे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई आसान हो जाएगी। विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में भी दिव्यांग विद्यार्थियों को समान सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। यही नहीं, प्रादेशिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

हाथ से लिखने में असमर्थ विद्यार्थियों के लिए बनाया जाएगा राइटर का पैनल

कुलपति ने कहा कि दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में असमर्थ विद्यार्थियों के लिए राइटर का पैनल बनाया जाएगा। इससे राइटर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर विश्वविद्यालय को गर्व है। कुछ अन्य सुविधाएं और सहयोग देकर उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों के मामले में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल

इससे पूर्व प्रो. अजय श्रीवास्तव ने आचार्य एसपी बंसल और डॉक्टर सुनीता बंसल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दिव्यांग विद्यार्थियों के मामले में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल है। पीएचडी स्कॉलर मुकेश कुमार, श्वेता शर्मा, प्रतिभा ठाकुर, अजय कुमार, अन्नू और संजय भैरव आदित्य कुलपति को अपनी समस्याएं बताई। कुलपति ने उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर, बढ़ गई आधार से लिंक कराने की अवधि ,जल्दी से करें चेक

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिमनास्टिक खिलाड़ी तमन्ना की चोट लगने से छात्रवृत्ति हुई बंद, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से लगाई गुहार

Spread the love THE NEWS WARRIOR 30/03/2022 जिम्नास्टिक खिलाड़ी तमन्ना शर्मा को चोट लगने के कारण बंद की गई छात्रवृत्ति को फिर से किया जाए शुरू, सुरेश शर्मा ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से लगाई गुहार स्टेट और राष्ट्र स्तरीय खेलों में भाग लेकर जीत चुकी है कई पदक खेलो […]

You May Like