हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, हमीरपुर समेत 5 जिलों में बारिश, 7 जिलों में बर्फबारी का भी अलर्ट

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 14 Second

THE  NEWS WARRIOR
14 /11 /2022

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण दर्ज किया गया

हिमाचल:

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एकाएक करवट बदली है। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में काले बादल छाए हैं, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बर्फबारी के लिए पूरी तरह तैयार है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देने के कारण दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला जिला शामिल हैं। लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और गुल्लू की ऊंची चोटियों पर जहां ताजा हिमपात होगा। वही कांगड़ा, मंडी और शिमला में कहीं-कहीं पर तेज तूफान चलने की संभावना जताई गई है।

 ड्राई स्पेल से लोगों को मिलेगा छुटकारा
मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदेश में लोगों को ड्राई स्पेल्स लिप्स छुटकारा मिलेगा। मानसून के जाने से मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक महीने बाद मौसम ने करवट ली है। यहां पर बारिश न होने के कारण लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। खराब का यह मिजाज अगले 24 घंटों तक बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के कारण मौसम में यह बदलाव आया हैं।

अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज
खराब मौसम के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुंदर नगर का 24 और भुंतर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और मंडी में भी फुहारें

हमीरपुर और इसके आसपास के जिलों में रात से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। इस बारिश को किसान फसल के लिए अच्छा मान रहे हैं। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आने की वजह से ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है।

पिछले कुछ समय से मौसम बेहद साफ था और चमकीली धूप खिल रही थी, लेकिन अब मौसम ने जो करवट ली है, उससे वातावरण में छाई खुश्की भी छिटक जाएगी। अनुमान यही है कि दिनभर आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन बीच-बीच में हल्की धूप भी निकलेगी।

हमीरपुर के अलावा कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, मंडी जिलों में भी बारिश की हल्की बौछारें पड़ने की जानकारी है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े

मंडी: दो बूथों पर बिछाया रेड कारपेट, बुजुर्गों व युवाओं किया जाएगा सम्मानित

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधी रात को धर्मशाला से रामपुर जा रही एचआरटीसी बस मझदार में अटकी, यात्री परेशान

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 14 /11 /2022 रविवार रात करीब 9:20 बजे धर्मशाला डिपो की बस धर्मशाला से रामपुर के लिए निकली थी धर्मशाला: धर्मशाला से रामपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सुलह रेलवे स्टेशन के पास खराब हो गई। यह बस धर्मशाला से शिमला […]

You May Like