प्रदेश में कल से मौसम खराब रहने की संभावना, पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 18 Second

THE NEWS WARRIOR
27 /04 /2022

प्रदेश में कल से बारिश की संभावना

पांच जिलों में आंधी चलने का अलर्ट

बारिश होने से गर्मी के साथ सूखे से भी  राहत मिलने की उम्मीद

प्रदेश में करीब दो महीने से नहीं हुई  बारिश

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल तक पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व किन्नौर में आंधी चलने और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा। बारिश होने से गर्मी के साथ सूखे से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश में करीब दो महीने से पर्याप बारिश नहीं हुई है। इस कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं। जंगल की आग भी बेकाबू हो रही है। प्रदेश भर में जंगलों में आग भड़की हुई है। कई दिन तक जंगल सुलग रहे हैं। बारिश होने पर ही जंगल की आग शांत होने की उम्‍मीद है। वहीं गर्मी से भी राहत मिलेगी।

ऊना का तापमान 40 के पार

मंगलवार को प्रदेश में धूप खिले रहने से अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। ऊना का तापमान एक बार फिर 40 के पार पहुंच गया है। ऊना में दिल्ली, हरियाणा से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में केलंग में तीन डिग्री और डलहौजी में 2.3 डिग्री की गिरावट आई है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े :-

उत्तराखंड के युवक ने ऊना के युवक से रचाई शादी, दोनों की सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मल्टी टास्क भर्ती: शिक्षा विभाग ने बढ़ाई आवेदन तिथि, जानने के लिए पढ़े खबर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 27/04/2022 सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क भर्ती के लिए शिक्षा विभाग ने बढ़ाई तिथि इच्छुक उम्मीदवार आगमी सात मई तक सादे कागज पर कर सकते हैं आवेदन 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए आवेदनकर्ता की आयु शिमला:- हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों […]

You May Like