हिमाचल में मौसम लेगा करवट , अगले कुछ दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 48 Second

हिमाचल में आज से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में  अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुमानुसार  प्रदेश में 7 जनवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी तक मौसम खराब रह सकता है।  हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के पहुँचने से मौसम में बदलाव  होने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे  | पश्चिमी विक्षोभ 4 दिन तक  हिमाचल में अपना असर दिखा सकता है ।

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों  किन्नौर, लाहुल-स्पीति समेत मंडी, शिमला, कुल्लू और चंबा में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश  की संभावना जताई गई  है। राजधानी शिमला के मौसम में शुक्रवार दोपहर से ही बदलाव आ गया। शहर में दोपहर 3:00 बजे के बाद ही बादल छा गए। मौसम में आए इस बदलाव से हिमाचल के लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में तापमान में तापमान माइनस में दर्ज किया गया | मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में  धुंध व कोहरे  ने लोगों की दिक्कते  बढ़ाई  हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्नी की हत्या के आरोपी ने कैथू जेल में की आत्महत्या

Spread the loveशिमला राजधानी शिमला में आत्महत्या के मामले थम नहीं  रहे हैं |आए  दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं |आज फिर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें  कैथू जेल में एक हत्या के आरोपी ने बाथरूम में फंदा लगा कर आत्मत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी […]

You May Like