आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में आंधी, ओलावृष्टि व बारिश का येलो अलर्ट

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 56 Second

THE NEWS WARRIOR
20 /05 /2022

ओलावृष्टि, बारिश और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी

किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के चलने की संभावना

शिमला:- 

मौसम विभाग ने आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी, ओलावृष्टि, बारिश और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे चालीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के चलने की संभावना जताई गई है। वीरवार 19 मई को मनाली में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 मई को लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में तीस से चालीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

यह भी पढ़े:-

हमीरपुर और बिलासपुर जिला भी जुड़ेंगे पीएनजी गैस सुविधा से,  प्राजेक्ट पर खर्च होंगे 250 करोड़

शिमला सहित प्रदेश के कई स्थानों धूप के साथ हलके बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने दोपहर बाद मौसम के करवट बदलने की  संभावना जताई है।इससे ऊंची चोटियों पर हिमपात और नीचले क्षेत्रों में वर्षा व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में डलहौजी में सबसे अधिक 6.4 डिग्री और बिलासपुर में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हमीरपुर में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबक अन्य स्थानों पर प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि शिमला के कुफरी में 8.1 डिग्री की दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया है।जबकि अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट हमीरपुर मेें 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़े:-

लापता महिला का चक्की खड्ड में मिला शव

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षण संस्थान खोलने की बजाय खोले गए ठेके-सौरभ धीमान

Spread the love THE NEWS WARRIOR 20/05/2022 आम आदमी पार्टी के हिमाचल के नेता सोशल मीडिया और मीडिया में कर रहे बेतुकी बयानबाजी  केजरीवाल के झूठे बयानों की प्राथमिकी दर्ज कराने का काम करेगी भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश शिमला:- आम आदमी पार्टी के हिमाचल के नेता आए दिन […]

You May Like