THE NEWS WARRIOR
14 /12 /2022
करीब 80 सेशन होंगे, लेकिन अभी शाम को नहीं
शिमला:
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बने एशिया के पहले आइस स्केटिंग रिंक में विंटर गेम्स का आज से आगाज हो गया है। मंगलवार को एक्सपर्ट की निगरानी में ट्रायल कराया गया, जो सफल रहा।
नहीं होंगे शाम के सेशन
रिंक में सुबह शाम 2 सेशन होते हैं। सुबह का सेशन 8 बजे से 9:30 तक रहेगा। शाम वाला सेशन अभी शुरू नहीं होगा। आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं, जिसमें एक ही सेशन में सभी खिलाड़ी भाग लेंगे। जब खिलाड़ी ज्यादा होंगे और पूरे ग्राउंड में बर्फ जमेगी तो शाम वाला सेशन भी शुरू होगा, जिसकी टाइमिंग 5 से 6:30 होगी।
आइस स्केटिंग रिंक के MD मनप्रीत सिंह सैंबी का कहना है कि अगर मौसम ठीक रहा तो फरवरी तक गेम्स चलेंगी। इस बार पिछली बार से ज्यादा सेशन किए जाएंगे। करीब 80 सेशन होने की उम्मीद हे। खिलाड़ियों को मैनेजमेंट द्वारा स्केट्स दिए जाएंगे, जो खिलाड़ी अपने स्केट्स ला रहे हैं, उन्हें स्केट्स के 1500 नहीं देने पड़ेंगे।
सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराते हैं बच्चे
MD का कहना है कि हर साल सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों की रजिस्ट्रेशन होती है। छोटे बच्चे स्केटिंग का बहुत शौक रखते हैं। अभी तक 25 नाम दर्ज हुए हैं, जिसमें 20 स्कूली बच्चे हैं।
देरी से हो रहीं गेम्स इस बार
आइस स्केटिंग रिंक में इस बार देरी से गेम्स शुरू हो रही हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ग्राउंड के एक हिस्से में लिफ्ट का काम चला था, जिस वजह से नगर निगम की मशीनें और सामान ग्राउंड में रखा गया था।
रिंक को तैयार करने में इस बार काफी मेहनत करनी पड़ी। काम की वजह से मैदान में मिट्टी उखड़ गई थी, जिसे सेट करने में समय लगा। मौसम की खराबी की वजह से बर्फ नहीं जम पा रही थी।
यह भी पढ़े: