प्रियंका गांधी पर लेखक पुष्यमित्र ने कविता चोरी के लगाए आरोप, कहां “कविता चोरों से देश क्या उम्मीद रखें”

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 15 Second

प्रियंका गांधी पर लेखक पुष्यमित्र ने कविता चोरी के लगाए आरोप, कहां “कविता चोरों से देश क्या उम्मीद रखें”

कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी पर कविता चोरी  का आरोप लगा है आपको बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी मैदान में उतरी है उनके द्वारा बुधवार 13 नवंबर को चित्रकूट पहुंच कर मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर आरती की गई इसके बाद उन्होंने वहां पर उपस्थित महिलाओं से संवाद किया। 

 चित्रकूट के राम घाट पर उन्होंने अपने संबोधन में “लड़की हूं लड़ सकती हूं” के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की वहीं महिलाओं से उत्तर प्रदेश को बदहाली से निकालने के लिए भी संघर्ष में आगे आने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कविता पढ़ते हुए कहा “  बहुत हुआ इंतजार अब,  सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे औरों से कब तक आस लगाओगी………।

इसके बाद अब इस कविता के लेखक पुष्यमित्र उपाध्याय ने प्रियंका गांधी को घेरा है लेखक ने ट्वीट करते हुए लिखा “प्रियंका गांधी जी यह कविता मेने देश की स्त्रियों के लिए लिखी थी न की आपकी घटिया राजनीति के लिए। ना तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और आपको ही अनुमति देता हूं कि आप मेरे साहित्यिक संपत्ति का राजनीतिक उपयोग करें।  कविता भी चोरी करने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा।”

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को अपना मुद्दा बनाकर और उनकी चुनावों में सहभागिता जैसे विषय को लेकर चुनावी मैदान में उतरी है।  वह महिला वोट बैंक  को साधने की कोशिशों में दिख रही है। आपको बता दें कि यह कविता पुष्यमित्र उपाध्याय ने 2012 दिल्ली में हुई निर्भया  घटना के बाद लिखी थी। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IND vs NZ 1st T20 - न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 T20 मैचों की सीरीज में भारत की जीत के साथ 1-0 से बढ़त

Spread the love   IND vs NZ 1st T20 – न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 T20 मैचों की सीरीज में भारत की जीत के साथ 1-0 से बढ़त  भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के नए दौर का आगाज जीत के साथ हुआ है भारत के नए T20 कप्तान रोहित शर्मा […]

You May Like