हमीरपुर: स्‍मृति ईरानी ने महिलाओं में भरा चुनावी जोश

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 31 Second

THE  NEWS WARRIOR
10 /10 /2022

स्‍मृति ने महिलाओं को भाजपा सरकार की योजनाएं बताईं व चुनाव के लिए जोश भरा

हमीरपुर:

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमीरपुर में महिला सम्‍मेलन के जरिये चुनावी हुंकार भरी। स्‍मृति ने महिलाओं को भाजपा सरकार की योजनाएं बताईं व चुनाव के लिए जोश भरा। मंत्री ने कहा भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर महिलाओं का मान सम्मान करना नहीं भूलते हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व हर छोटे कार्यकर्ता के साथ है। झाड़ू वालों की दुकान बंद हो गई है। उन्होंने कहा राहुल गांधी देश में कांग्रेस को नेतृत्व नहीं दे पाए तो हिमाचल में कांग्रेस को क्या जीत दिला पाएंगे।

सेना की काबिलियत पर प्रश्न चिन्ह लगाया

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ऐसे संगठनों का समर्थन किया, जो कि भारत के टुकडे़ टुकड़े होते देखना चाहते हैं ।कांग्रेस पार्टी ने देश की सेना की काबिलियत पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। ऐसी पार्टी के साथ हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी में यात्रा करने वाले प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

महिलाओं के लिए जयराम सरकार ने चलाई  योजनाएं

स्‍मृति ईरानी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए बेहतर योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार में बेटियों को शगुन दे रही है, बेटियों का कन्यादान कर रही है। भाजपा सरकार ने 25 महीने मुफ्त राशन दिया। कोराेना काल में मोदी ने मुफ्त वैक्सीन देकर उनके जीवन को बचाया है।

भाजपा की सरकार बनने में कोई कसर न छोड़ें

स्‍मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस ने पीने के पानी पर भी राजनीति की है। उन्होंने कहा कि डब्बल इंजन के साथ तीसरा इंजन लगाओ और भाजपा की सरकार बनने में कोई कसर न छोड़ें।

 स्‍मृति ने अमेठी में कांग्रेस का किला किया विध्‍वंस

अनुराग ठाकुर ने कहा स्मृति ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस के किले को जीतकर राहुल गांधी दूसरे क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए विवश किया है। उन्होंने कहा अमेठी में भाजपा को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के हितों के लिए बेहतर योजनाएं व सुविधाएं प्रदान की हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्लू: पुलिस ने नाके पर 3 किलो चरस के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 10 /10 /2022 पुलिस ने नाके पर रुकवाया तो बैग फेंका, चेंकिग करने पर मिला नशा कुल्लू: हिमाचल में कुल्लू के बंजार में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति से 3 किलो चरस बरामद हुई है। जानकारी के […]

You May Like