The news warrior
28 फरवरी 2023
चंबा : हिमाचल के चंबा में रिश्वत के साथ पकड़े गए नायब तहसीलदार को चंबा कोर्ट ने जमानत दे दी है। करीब 14 दिन सलाखों के पीछे बिताने के बाद नायब तहसीलदार को जमानत मिली है। कोर्ट के आदेश के बाद विजिलेंस विभाग को धक्का लगा है क्योंकि विजिलेंस नहीं चाहती थी कि जांच पूरी न होने तक आरोपी को जमानत मिले ।
यह भी पढ़ें : सोलन में खुलेंगे 8 नए राशन डिपो , इच्छुक लोग 20 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
आदालत के समक्ष मजबूती से रखा पक्ष
ASP विजिलेंस ने आरोपी तहसीलदार को जमानत मिलने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को विजिलेंस विभाग ने पुखरी उपतहसील के नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। तब से आरोपी पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में था।
यह भी पढ़ें : बिलासपुर में भाषा अध्यापकों की बैचवाइज़ भर्ती के लिए इस दिन होगी काउन्सलिंग
सोमवार को आरोपी की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने के चलते पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया। आरोपी ने जमानत याचिका दायर की थी। जिसके खिलाफ विजिलेंस ने भी अदालत में जवाब दायर किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। आरोपी पक्ष ने अदालत के समक्ष मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा, जिसके चलते उसे जमानत प्राप्त करने में कामयाबी हासिल हुई।