नहीं रहे प्रदेश के अंतिम आजाद हिंद फौज के सिपाही हीरा सिंह ठाकुर

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 36 Second

  • नहीं रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही हीरा सिंह ठाकुर
  • प्रदेश के एकमात्र अंतिम आजाद हिंद फ्रीडम फाइटर नहीं रहे

आजाद हिंद फौज में रहे एकमात्र प्रदेश के अंतिम फ्रीडम फाइटर्स हीरा सिंह ठाकुर दुनिया को अलविदा कह गए हैं। फ्रीडम फाइटर हीरा सिंह का देहांत शनिवार की सुबह 8:30 बजे उनके पैतृक गांव शोटी में हुआ। आजाद हिंद फौज के सिपाही हीरा सिंह ठाकुरका जन्म 2 अक्टूबर 1926 को पच्छाद के शडिया पंचायत गांव सोटी में हुआ था। 95 वर्ष की आयु में अभी तक फ्रीडम फाइटर बिल्कुल तंदुरुस्त है। उनके पोते धीरज के अनुसार 2 दिन पहले उन्हें बुखार हुआ था जिसकी दवा भी उन्होंने ली थी मगर सुबह अचानक उनका देहांत हो गया। उनकी इस दुखद मृत्यु का समाचार सुनकर ना केवल उनका गांव बल्कि पूरा प्रदेश शोक ग्रस्त है।

गौरतलब हो कि हीरा सिंह ठाकुर मई 1942 में आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। आजाद हिंद फौज में बतौर हवलदार सिंगापुर वर्मा नागालैंड तथा आसाम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी के संग्राम में जुटे रहे। यही नहीं प्रदेश के अंतिम बचे एकमात्र आजाद हिंद फौज के फ्रीडम फाइटर ने2 साल दिल्ली लाल किला तथा अटक में कारावास भी भोगा। हीरा सिंह ठाकुर एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति भी रहे। बड़ी बात तो यह है कि लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका समझते हुए वह वोट डालने से कभी नहीं चूकते थे। देश के मौजूदा हालातों और नशा तथा रिश्वतखोरी आदि को लेकर अक्सर चिंता भी किया करते थे। हीरा सिंह ठाकुर अक्सर कहा करते थे देश के अधिकतर युवा आजादी क्या होती है यह नहीं जानते।

वह यह भी कहा करते थे कि जो आजादी हमें मिली है वह इतनी आसान नहीं थी ना जाने कितने दिन भूखे और कितने दिनों देश और विदेश खतरनाक जंगलों की खाक छान ते हुए अंग्रेजों को ललकारा करते थे। आज उनके किससे इतिहास बनकर रह गए हैं। मगर देव भूमि हिमाचल प्रदेश को फक्र होगा कि उसकी कोख से आजाद हिंद फौज के एक जांबाज सिपाही ने जन्म लिया था और उसी माटी में आज फिर से आजाद हिंद फौज का यह सिपाही समा गया है। उनके परिवार में उनके अब दो बेटे और उनके पोते पोतिया हैं। उनके पोते धीरज अक्सर दादा कि मजबूत इरादों और हौसलों को देखकर दूसरों को भी प्रेरणा देते रहे हैं। उनके परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रीडम फाइटर का अंतिम संस्कार शनिवार को लगभग 3:00 और 4:00 के बीच किया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज खिताब के लिए आमने सामने होंगे भारत-इंग्लैंड, रात 6:30 बजे से शुरू होगा मैच

Spread the love भारत और इंग्लैंड एक बार फिर आमने सामने होंगे | शनिवार को  आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। भारत ने बुधवार को सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया पर 96 रन की जीत दर्ज की। वहीं, मंगलवार को इंग्लैंड ने अफगानिस्तान […]

You May Like