मुख्यमंत्री ने शिमला में बालिका आश्रम की बालिकाओं को मिठाई वितरित कीं

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 21 Second

THE  NEWS WARRIOR
13 /12 /2022

राज्य सरकार सुविधाओं से वंचित विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करेगी

शिमला:

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम का दौरा कर बालिकाओं को मिठाइयां वितरित कीं।
आश्रम की बालिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुविधाओं से वंचित विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करेगी ताकि वे निर्बाध अपनी इच्छा के अनुरूप उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने बालिकाओं को एक लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

आश्रम की बालिकाओं की प्रतिभा की भी सराहना की

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आश्रम का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने को विस्तृत योजना तैयार की जाए। उन्होंने इस आश्रम की बालिकाओं की प्रतिभा की भी सराहना की और अधिकारियों को उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सकें और राष्ट्र विकास में योगदान देने में सक्षम हो पाएं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

 

गणमान्य  व्यक्ति  भी उपस्थित  थे 
विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, इंद्रदत्त लखनपाल, सुंदर सिंह ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, संजय अवस्थी एवं सुरेश कुमार, पूर्व विधायक सोहन लाल, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त निदेशक एकता काप्टा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल भवन व राज्य अतिथि गृहों में विधायकों को देना होगा आम लोगों के समान किराया

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 13 /12 /2022 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की शिमला  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए […]

You May Like