भाजपा ने चलाया आप पर झाड़ू, आप के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 35 Second

THE NEWS WARRIOR
09 /04/2022

नड्डा के शिमला में रोड शो से कुछ घंटे पहले भाजपा ने आप हिमाचल पर चलाया  झाडू़

भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर 

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद अब आप की नजर हिमाचल प्रदेश पर

हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होंगे

शिमला:-

हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल के रोड करने के दो दिन बाद और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश मे आने से कुछ घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीनों नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शामिल किया

जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर

वहीं भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा आज से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा। हाल ही में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में रोड शो और रैली की थी। रैली में राज्य के हजारों समर्थकों ने भाग लिया था।

हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद अब आप की नजर हिमाचल प्रदेश पर है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। आप अब विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने भी घोषणा की कि आप पार्टी शिमला नगर निगम में चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़े:-  हिमाचल के आठ खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम कैंप के लिए हुए चयनित

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल प्रदेश: अब 60 साल से अधिक उम्र के हर शख्‍स को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Spread the love THE NEWS WARRIOR 09/04/2022 60 साल से अधिक उम्र के हर शख्‍स को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन 29 जून, 2010 की हिमाचल प्रदेश सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भत्ता नियम में किया गया संशोधन दिव्यांगों को 1700 रुपये मिलेगा दिव्यांग राहत भत्ता शिमला:- हिमाचल प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन […]

You May Like