0
0
Read Time:1 Minute, 10 Second
कुल्लू : भूस्खलन से मनाली लेह मार्ग प्रभावित, करीब 15 घंटे से मार्ग बंद।
कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार रात भारी बारिश हुई है। नेहरू कुंड के पास भारी भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग बाधित हो गया है। पहाड़ी से नेशनल हाईवे तीन पर भारी भरकम चट्टानें गिर गईं। जिससे मनाली-लेह मार्ग पिछले करीब 15 घंटे से बंद चल रहा है।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। कई वाहन यहां रातभर फंसे रहे। गुरुवार सुबह बीआरओ ने सड़क बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। दोपहर तक सड़क के बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि जल्द ही भूस्खलन से बंद पड़े मनाली-लेह मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।