THE NEWS WARRIOR
08 /09 /2022
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज
कुल्लू:
हिमाचल के कुल्लू स्थित पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास पुलिस ने 217 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
वाहन को किया सीज
जानकारी के अनुसार वाहन नंबर HP 58A 6982 नेहरू कुंड से मनाली की ओर आ रही थी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें से 217 ग्राम चरस बरामद हुई। वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम तूने राम पुत्र निरत राम निवासी बुरूआ मनाली जिला कुल्लू बताया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को सीज कर दिया है।
मामला दर्ज कर छानबीन शुरू
SP कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि मनाली थाने में व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि व्यक्ति ने यह चरस कहां से लाई थी और कहां लेकर जा रहा था।
यह भी पढ़े