मनाली : स्वारघाट के पास खाई में गिरी कार, हादसे के बाद घने जंगल से मिले शव।
06 अक्टूबर 2021
मनाली जाते समय गंभर पुल (स्वारघाट के पास) 300 फीट गहरी खाई में एक कार के गिरने की खबर सामने आई है। हादसे के 2 दिन बाद घने जंगल से मिले शव बरामद किए गए हैं।
सभी युवक हरियाणा के कैथल के रहने वाले थे,वो हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार (HR 32K 1761) अनियंत्रित होकर सड़क से 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इनमें से 3 युवकों के शव कार के बीच फंसे हुए थे तो 1 युवक कार के बाहर पड़ा हुआ था। युवकों की पहचान राहुल (22), मोहित (22), रॉबिन (22), और अभिषेक (20) के रूप में हुई।
जाट कॉलेज के पूर्व प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी के दोनों बेटे बताएं जा रहे हैं और एक जखोली गांव से एक गांव बाता से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे सड़क दुर्घटना में चारों की मौत हो गई है।