Read Time:48 Second
शिमला : भारी बारिश से ब्राकहास्ट से विकासनगर रोड़ बंद।
शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश से भूस्खलन की स्थिति भी लगातार बनी हुई है। किन्नौर जिला, रामपुर, सिरमौर में सबसे ज्यादा भूस्खलन हुआ है।
राजधानी शिमला के ब्राकहास्ट से विकासनगर का सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो चुका है। सभी यात्री वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें जब तक रोड चालू नहीं हो जाता है। शिमला पुलिस के आधाकारिक फेसबुक पेज से यह जानकारी दी गई है।