सुंदरनगर में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से चल रहा था परेशान

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 45 Second

 

the news warrior

27 जनवरी 2023

 

मंडी : हिमाचल के मंडी के  सुंदरनगर में एक व्यक्ति ने घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही  पुलिस  घटना स्थल पर पहुंची ।  जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया ।  पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।  जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  52 वर्षीय नागेंद्र कुमार पुत्र बंशी राम निवासी गांव बाहोट डाकघर चतरोखड़ी तहसील सुंदरनगर ने वीरवार को अपने घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ की टहनी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सारे पहलुओं की जांच कर शव को कब्जे में लेकर अगली प्रक्रिया शुरू की।

 

 शारीरिक और मानसिक रूप से था परेशान 

पत्नी व बेटे के अनुसार मृतक की करीब 4 साल पहले सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसके बाद से वह दिमाग में चोट लगने के कारण मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान रहता था। मृतक घर से 22 जनवरी से गायब था। सब जगह ढूंढने पर भी कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला में HRTC बस से तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर , 2 लोग घायल

Spread the love   the news warrior 27 जनवरी 2023 शिमला : हिमाचल के शिमला में HRTC बस को तेज रफ्तार कार  ने टक्कर मारी। इस टक्कर से  बस में सवार 2 लोगों को चोटें आई हैं। बस चालक पदम सिंह की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने UP से शिमला […]

You May Like