The news warrior
7 अगस्त 2023
शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे से वापस शिमला पहुँच गए हैं । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में हस्तशिल्प और हथकरघा निगम की ओर से आयोजित 9वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रदर्शनी और फैशन शो का शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे सभी हस्तशिल्पकारों को बधाई दी।
सात दिन चलेगी प्रदर्शनी
शिमला के गेयटी में हस्तशिल्पकारों के उत्पादों की 7 दिन तक प्रदर्शनी चलेगी, जबकि पदम देव कॉम्प्लेक्स में चार दिन तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हिमाचली संस्कृति को प्रमोट करने के मकसद से फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है।
जीत सत्य की ही होती है : सुक्खू
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई थी, तब भी कानून के जानकारों ने इसे गलत बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच और झूठ बार-बार आपस में टकराते हैं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।