पारिवारिक समारोह में भाग लेने बिलासपुर पहुंचे नड्डा

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 10 Second
THE NEWS WARRIOR
26/05/2022

बड़ी बहन के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेने बिलासपुर आए हैं नड्डा 

बिलासपुर:-

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वीरवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब बिलासपुर स्थित अपने निवास स्थान विजयपुर पहुंचे। नड्डा यहां  बिलासपुर में अपनी सबसे बड़ी बहन डा. सिस्टा उपाध्याय के घर आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने निजी दौरे पर हैं। बिलासपुर पहुंचने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग सहित भाजपा नेता त्रिलोक जम्‍वाल व पार्टी के विधायकों ने नड्डा का स्‍वागत किया।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में लिया हिस्सा 

जगत प्रकाश नड्डा सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से चले। वह सुबह 10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बिलासपुर के सुन्हाणी स्थित हैलीपैड पर करीब साढ़े 11 बजे उतरे। उसके बाद वह कार से विजयपुर अपने निवास स्थान और फिर वहीं से अपनी बहन के घर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकले। उनकी बड़ी बहन ने नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद यहां विजयपुर में घर बनाया है और वीरवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा है।

कार्यक्रम में शरीक होने के बाद जगत प्रकाश नड्डा शाम करीब पांच बजे वापस सुन्हाणी हेलीपैड से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और रात करीब नौ बजे दिल्ली पहुंचेंगे।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

फुल चार्ज में 100 km तक दौड़ती है ग्रेटा हार्पर जेडएक्स सीरीज-I, जाने क्या हैं कीमत

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आठ वर्षीय अजितेष की पानी के टैंक में डूबने से मौत

Spread the love THE NEWS WARRIOR 26/05/2022 खेलते-खेलते घर के समीप सिंचाई के लिए बनाए गए पानी के टैंक में डूबने से हुई  मौत बैडमिंटन का खिलाड़ी था अजितेष  बिलासपुर:- हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर के नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत टाली पंचायत के ज्योर गांव में एक आठ […]

You May Like