तितलियों की 57 प्रजातियों के छायाचित्र भटियात वन संग्रहालय में उपलब्ध

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 17 Second
the news warrior
25 जनवरी 2023
चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वन विभाग के वन परिक्षेत्र भटियात में वन संग्रहालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जैव विविधता व वन्य जीवों का पर्यावरण संरक्षण में विशेष महत्व है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वन परिक्षेत्र भटियात की सीमा के तहत लगभग 120 प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं। यह हर्ष की बात है कि वन परिक्षेत्र भटियात द्वारा 57 प्रजातियों की खोज कर ली है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में रखी गई तितलियों की विभिन्न प्रजातियों की फोटो शोधार्थियों के साथ पर्यटकों को भी स्थानीय जैव विविधता की जानकारी उपलब्ध करवाएगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस तरह की गतिविधियों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आय में वृद्धि भी होगी। इससे पहले वन मंडल अधिकारी डलहौजी कमल भारती ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए बताया कि वन संग्रहालय में खोजी गई तितलियों की सभी 57 प्रजातियों के छायाचित्रों का संकलन किया गया है। इनमें से एक तितली ऐसी है जो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची- 1 में शामिल है। खोजी गई तितलियों के नामों का पता लगाने के लिए जीव विशेषज्ञ लविस गिलानी की अहम भूमिका रही है। सहायक वन अरण्यपाल डलहौजी रवि गुलेरिया ने विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एसडीएम भटियात सुनील कैंथ, प्रधान ग्राम पंचायत छलाड़ा, सिहुंता व धुलारा और मलाड़ा के निवासी मौजूद रहे।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NH किनारे खड़ी पिकअप ले उड़े चोर , CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

Spread the love the news warrior  25 जनवरी 2023 सोलन : हिमाचल के सोलन स्थित बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर बैरियर के पास से पिकअप चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन चोरों की तलाश में जुट […]

You May Like